भविप की शाखा समर्पण द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात किया सम्मान

Aug 17 2024

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर झंडा वंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम मुख्य अतिथि अमित कुमार सिंह  सीनियर सुपरिटेंडेंट पोस्ट ऑफिस थे। विशिष्ट अतिथि ओपी चतुर्वेदी डिप्टी सुपरिटेंडेंट, यूसी शर्मा एएसपी, दिवाकर शर्मा, विक्रम सिंह राजपूत, राम कुमार गोर, बेटी हे तो कल है सामाजिक संस्था कि संयोजिक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी थी। इस अवसर पर सीनियर सुप्रीटेंडेंट अमित सिंह ने कहा की शाखा समर्पण द्वारा दो मिनिट राष्ट्र के नाम कार्यक्रम के छ: वर्ष पूर्ण होने पर में पूरी टीम को बधाई देता हूं साथ ही शाखा संरक्षक अरविंद दुदावत ने कहा की 78वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं साथ ही सभी उपस्थित अतिथियों ने विधिवत पूजन कर ध्वजारोहण किया। ततापश्चत इंदरपाल निवरिया,महेंद्र भदकारिया, रवि शेखर, धर्मेंद्र तोमर सहित पोस्ट ऑफिस में पदस्थ नारी शक्ति को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र प्रेमी एवम आभार संस्थापक संजय धवन ने व्यक्त किया।