ब्रह्माकुमारीज केंद्रों पर हर्षोलास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Aug 17 2024
ग्वालियर। ब्रह्माकुमारीज केन्द्रों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रभु उपहार भवन माधवगंज केंद्र में प्रभारी राजयोगिनी बीके आदर्श दीदी ने ध्वजारोहण किया तो वहीँ पुराना हाईकोर्ट लाईन स्थित संगम भवन केंद्र पर वरिष्ठ राजयोग ध्यान प्रशिक्षक बीके प्रहलाद भाई ने किया। इसके साथ ही अन्य केन्द्रों पर भी ध्वजारोहण हुआ। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बीके आदर्श दीदी ने सभी को शुभकामनाएं दी। और कहा कि आज हम आजादी के 77 वर्ष पूरे कर 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे है। जिन भारत माँ के वीर सपूतों की बजह से हमें यह आजादी मिली हमें हरगिज भी उनके त्याग, तपस्या और समर्पण भाव को नहीं भूलना चाहिए। देश की खातिर उन्होंने अपने प्राणों को तक न्योछावर कर दिया। हम सबको भी उनसे शिक्षा लेकर देश के प्रति हमेशा समर्पित रहना होगा। उन माँ भारती के वीर सपूतों के सुन्दर भारत, श्रेष्ठ भारत, सशक्त भारत के सपने को साकार करते हुए हमें अपने जीवन को व्यसनों से बुराइयों से भी मुक्त बनाना होगा। साथ ही प्रेम, शांति, एकता, भाईचारा जैसे गुणों को भी जीवन में अपनाकर अपने जीवन को अच्छा बनाना होगा, तभी इस धरती पर हम सुन्दर दुनिया बना सकेंगे।
इसके तत्पश्चात ग्वालियर प्रेस क्लब और मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के साथ ब्रह्माकुमारीज संस्थान के भाई एवं बहनों ने फूलबाग स्थित प्रेस क्लब से राष्ट्रीय गौरव के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में शहर के पत्रकार, मीडियाकर्मी, साहित्यकार, फोटो जर्नलिस्ट, स्काउट गाइड, सहित अन्य सामाजिक संस्थाओ के पदाधिकारी शामिल थे। तिरंगा यात्रा को जन संपर्क विभाग के उप संचालक मधु सोलापुरकर ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा प्रेस क्लब भवन से शुरू होकर फूलबाग, वीरांगना लक्ष्मी बाई समाधी पर नमन कर वापस प्रेस क्लब पहुंची जहां ब्रह्माकुमारी आदर्श दीदी ने तिरंगा यात्रा का समापन किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









