तोडऩे के बजाए समाज को जोडऩे में विश्वास रखती है कांग्रेस:प्रवीण पाठक

Aug 17 2024

ग्वालियर। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का परिजन सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन सिकंदर कम्पू स्थित वैष्णव मैरिज गार्डन में पार्टी की एकजुटता तथा आगामी चुनौतियों पर विजय के संकल्प के साथ आयोजित किया गया। जिला उपाध्यक्ष भैयालाल भटनागर के संयोजन में आयोजित उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रवीण पाठक उपस्थित थे तो अध्यक्षता शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने की। इनके अलावा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह माहौर, इब्राहीम खां पठान, वीर सिंह तोमर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय जौहरी एवं राजेश ऐरन मंचासीन रहे। 
समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रवीण पाठक ने अपने उदबोधन में कहा कि हमें सकारात्मक सोच बनाए रखना है। वे स्वयं लोगों को तोडऩे के बजाए जोडऩे की विचारधारा में यकीन रखते हैं। यही कांग्रेस की सोच है। उन्होंने विश्वासपूर्वक कहा कि यदि हम संगठित और एकजुट रहे तो प्रदेश के साथ ही केंद्र में भी हमारी सरकार होगी। 
उन्होंने उपस्थित कांग्रेसजनों से कहा कि इस विचार व संकल्प को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि हम भले ही विपक्ष में बैठे हैं और हमारे पास सीमित संसाधन हैं लेकिन ग्वालियर कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जनता की सेवा, जनसमस्याओं के निराकरण और कांग्रेस को मजबूत बनाने के अभियान में जुटा हुआ है। समारोह के अंत में दक्षिण विधानसभा के संगठन मंत्री, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल व सेक्टर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता परिजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन इंजी. विजय शर्मा एवं आभार प्रदर्शन श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र सिंह राजावत, संजय फडतरे, जीवाजी राव मांडोले, राकेश शर्मा, राजेश बाबू, अब्दुल हमीद पप्पू, मोनू योगी, मंगल यादव, धर्मेंद्र जैन, जंग बहादुर सिंह, मेहबूब खां चैनवाले, रमेश चौरसिया, प्रताप राव महाडिक, पल्लव शर्मा, आदित्य भार्गव, श्रीराम शर्मा, मोनू भटनागर, विकास शिवहरे, रामप्रकाश शिवहरे, लक्ष्मी माथुर, शालू सिंघानिया, नीतू प्रजापति, रानू शर्मा, नेहा सिंघानिया, पवन शर्मा आदि उपस्थित रहे।