राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिए नियमों में छूट वंदनीय-प्रांताध्यक्ष मौर्य

Aug 17 2024

ग्वालियर। अजाक्स के प्रांतीय महासचिव राजवीर अग्निहोत्री ने बताया कि अजाक्स कार्यालय ग्वालियर पर पहुँचे प्रभारी मंत्री तुलसी सिलाबट का अजाक्स परिवार के मुखिया चौ. मुकेश मौर्य व अंय पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तदोपरांत मुख्य अतिथि सिलाबट ने सभी को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करते हुए भारत को विश्वगुरु बनाने में सहायक बनने हेतु सभी प्रेरित किया। 
अजाक्स के प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य ने कहा कि हम कृतज्ञ है भारत के प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के जिन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव में आम नागरिकों को अपने घरों पर, अपने प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिए नियमों में छूट दी। तिरंगा हमारे राष्ट्र का गौरव है। राज्य स्तर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। 
साथ ही मुन्नालाल गोयल व जिला पंचायत सीईओ विवेक कुमार ने शासन की योजनाओं से अवगत कराया।
इस अवसर इमरती देवी, मोहन सिंह राठौड़ विधायक, विनोद जादौन, रविंद्र त्रिपाठी, रामेश्वर पटेल, राजवीर अग्निहोत्री, किशोर चौहान, वृंदावन लुड़ेले, कमलेश जाटव, आरबीएस धारिया, प्रो. अमित बरसाना, मनोहर कटारिया, डॉ. ओपी जाटव, डॉ.वेदप्रकाश नार्वे, प्रो. माधव सिंह, प्रो. हिम्मत सिंह, अतर सिंह जाटव, पुत्तु सिंह परिहार, मुरारीलाल लिथोरिया, राजवीर राजे, विजय सिंघानिया, मनीष कन्नौजिया आदि उपास्थित रहे।