रोटरी क्लब ग्वालियर तेजस का गौरवशाली इतिहास रहा है-आशीष अग्रवाल

Aug 17 2024

ग्वालियर। रोटरी क्लब ग्वालियर तेजस का 9वां पद-स्थापना समारोह में होटल लैंडमार्क एनएक्स में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सामाजिक सरोकार में बढ़-चढक़र हिस्सेदारी करने वाले रोटरी क्लब तेजस के नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश कुमार जैन एवं सचिव चंद्र प्रकाश खंडेलवाल समेत पूरी टीम को ढेरों शुभकामनाएँ एवं हार्दिक आभार। रोटरी क्लब सामाजिक, धार्मिक के साथ प्रतिभाओं को निखारने का काम करता है। रोटरी क्लब का गौरवशाली इतिहास रहा है। रोटरी क्लब एक ऐसा संगठन है जो सेवा और सहयोग के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम करता है। 
उन्होंने कहा कि आपका संगठन न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि वैश्विक स्तर पर भी महत्वपूर्ण काम कर रहा है। चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो, स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो या सामाजिक न्याय के क्षेत्र में हो, रोटरी क्लब ने हमेशा आगे बढक़र काम किया है। इन कार्यक्रमों के जरिए संवाद और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले मेधावी छात्रों, समाज सेवियों, उद्योगपतियों, महिलाओं और मीडिया बंधुओं को सम्मानित किया जाता रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर राहुल श्रीवास्तव, वीरेन्द्र गंगवाल, मनीष चतुर्वेदी, नरेशचंद्र जैन, अनुराग कुशवाह, धर्मेन्द्र जैन, संजय श्रोती, आरएस राठी, नरेशचंद्र जैन, अनुराग कुशवाह, धर्मेन्द्र जैन उपस्थित रहे।