कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ ने तिरंगा यात्रा निकाली

Aug 17 2024

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनूप जौहरी व जिला अध्यक्ष जीतू यादव के नेतृत्व में सभी विकलांग भाईयों ने आजादी की 78वी वर्षगांठ पर फूलबाग गांधी प्राणी उद्यान में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर फूलबाग से तिरंगा यात्रा निकाल कर सभी देश वासियों को भारत की एकता और अखंडता एवं आपस अमन चेन भाई चारा बनाए रखने का संदेश दिया। 
विकलांग जनों की तिरंगा यात्रा फूलबाग से प्रारंभ होकर मरानी लक्ष्मी बाई रोड एवं पड़ाव चौराहे से होते हूए वापस तिरंगा यात्रा का फूलबाग पर ही समापन हुई।