जेयू परिसर में कुलगुरु ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, डॉ. राजेश शर्मा सम्मानित

Aug 16 2024

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अविनाश तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारी डॉ. राजेश शर्मा, प्रेम सिंह सिकरवार, ओमप्रकाश भावनानी, अनिल जामदार, श्रद्धा पारनेकर, आरपी मिश्रा, प्रकाशचंद्र धाकड़ के अलावा कुशल व अकुशल कर्मचारी मोहम्मद सईद खान, मेहरबान खान, नौमी सिंह यादव, शिवचरण, जगदीश सोनी को सम्मानित किया गया। 
इसके साथ ही यूजीसी नेट परीक्षा पास करने वाले छात्र शिवेन्द्र कुशवाह, प्रशान्त लोहिया एवं पीएससी परीक्षा पास करने वाली छात्रा समीक्षा गुर्जर को सम्मानित किया गया। वहीं खेल कराटे में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रितू प्रजापति, गीतांजली नामदेव, मनजोत कौर व सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा कामिनी दीक्षित को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुलसचिव अरूण सिंह चौहान, कार्यपरिषद सदस्य, उप कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।