दीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम संपन्न

Aug 16 2024

ग्वालियर। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा शाप्रा. विद्यालय सिकंदर कंपू में सांस्किृत कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक कराया गया। जिसमें छोटे छोटे बच्चों की प्रस्तुति कराई गई। कार्यक्रम में  सरस्वती पूजा बंदना कर अतिथियों द्वारा कार्यक्रम की शुरुवात की। बच्चों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाया। बच्चों की प्रस्तुति का कार्य सम्पन्न हुआ बच्चों को प्रशंसा पत्र वितरण किए गए। कार्यक्रम में दीक्षा दुबे, आशा शिवहरे, पूजा पचौरी, कुसुमलता त्रिपाठी, रमा शर्मा, ज्योति बत्रा, शोभा जैसवाल, हर्ष पाल, महेंद्र परिहार आदि उपस्थित रहें।