इनर व्हील क्लब द्वारा श्रावणी तीज महोत्सव मनाया गया

Aug 16 2024

ग्वालियर। इनर व्हील क्लब द्वारा श्रावणी तीज महोत्सव होटल गोल्डन इन में इनर व्हील क्लब द्वारा मनाया गया। इस कार्यक्रम में मेंबरों के साथ बहू बेटियां भी आमंत्रित थी। सभी को त्योहारी तीज ड्रेस कोड में आना था सभी मेंबरों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इनर व्हील क्लब की सुधा गुप्ता ने बताया कि तीज महोत्सव में कई तरह के कंपटीशन सरप्राइज सास बहू मां बेटी पंक्चुअलिटी थाली सजाओ प्रतियोगिता तीज महोत्सव सेल गायन तथा नृत्य तीज क्वीन आदि प्रतियोगिताएं रखी गई। पंक्चुअलिटी गेम में श्वेता मित्तल और आशा अग्रवाल विजयि रही। राखी की थाली घर से सजा कर लानी थी जिसमें अंजलि को प्रथम स्थान तथा ज्योति अग्रवाल को द्वितीय संगीता दानी को तृतीय और कल्पना मेहता और रेनू का श्रीवास्तव को सत्वतना पुरस्कार मिला। सास बहू प्रतियोगिता में संगीता कोठारी को प्रथम मां बेटी में जया अग्रवाल को प्रथम तथा नृत्य में श्वेता मित्तल को प्रथम स्थान मिला। श्रावणी तीज क्वीन संगीता दानी रही। कार्यक्रम में साधना जैन, गिरजा सेठ, कल्पना तिवारी, पारूल अग्रवाल, सीमा उल्लास गुप्ता, सीमा राजपूत, सरिता अग्रवाल, मीना सेठ आदि उपस्थित रही।