मुस्लिम समाज ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा,सादिक खान ने किया ध्वजारोहण

Aug 16 2024

ग्वालियर। मदरसा अलहिजाज एवं मुस्लिम समाज ग्रेटर ग्वालियर की जानिब से मुस्लिम समाज की भव्य तिरंगा यात्रा अलहिजाज मदरसा एकेडमी नूर मस्जिद घोसीपुरा से सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुई, मदरसे के बच्चों का उत्साह देखने लायक था। बारिश में भी बच्चों ने तिरंगा यात्रा में जय हिंद के नारे लगाए इस दौरान मुफ्ती जफर नूरी और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सादिक खान मेव शानू शाहनवाज खान व मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने इस भव्य तिरंगा यात्रा में शिरकत की। सभी के हाथों में तिरंगा ओर जुबान पर सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा के नारे थे। इस भव्य तिरंगा यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, वहीं तिरंगा यात्रा में बैंड के साथ देशभक्ति की धुनों के साथ प्रेम बंधन वाटिका पहुंची जहां मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्र गान के साथ झंडा वादन किया गया, जिसके बाद मदरसे के बच्चों ने मंच पर अपनी देशभक्ति पर शानदार प्रस्तुति दी।
वही मुख्य अतिथि सादिक खान मेव ने सभी को इस तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने के लिए धन्यवाद दिया और कहा खुद दो रोटी कम खा लेना लेकिन अपने बच्चों को शिक्षा जरूर देना वहीं मुफ्ती साहब ने तकरीर की ओर समाज को शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए जागरूक किया। जिसके बाद बच्चों के बेहतर परफॉर्म के लिए शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया फिर मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।