गौशाला द्वारा पर्यावरण परिवर्तन एवं शहिद दिवस मनाया गया

Aug 16 2024

ग्वालियर। लाल टिपारा गौशाला मुरार में पर्यावरण परिवर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि आईआईटीटीएम के निदेशक आलोक शर्मा एवं चंद्रशेखर बरुआ, जीआर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़, डॉ. दीपक शर्मा एवं जितेंद्र बघेल, जनशक्ति वेलफेयर सोसाइटी के अरुणेश सिंह भदोरिया और ग्रीनवुड स्कूल के डायरेक्टर आदित्य भदोरिया उपस्थित रहे। 

लाल टिपारा गौशाला से ऋषभ आनंद महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। इस आयोजन को कारजा एंटरटेनमेंट के वरुण सक्सेना, रुद्रा फाउंडेशन पंकज ठाकुर, साईं लीला सेवा संस्था श्रीमती नीतू गुप्ता सिंह, उत्कर्ष फाउंडेशन व अन्य संस्थाओं ने मुख्य भूमिका निभाई गई। जिसमें वक्ताओं द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए आम जन मानस में जागरूकता लाने के लिए शपत दिलाई गई। जिसमें यह भी तय किया गया की आज कम से कम यहां उपस्थित लोग पॉलिथीन का उपयोग अपने घर परिवार में नहीं करें।