लायंस क्लब सिटी ने फ्लैग पॉइंट पर झंडावंदन किया

Aug 16 2024

ग्वालियर। लायंस क्लब सिटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फ्लैग पॉइंट पर झंडावंदन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशील कटारे द्वारा की गयी। मुख्य अतिथि सहायक आबकारी आयुक्त संदीप शर्मा और विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, सुधीर बाजपेई, नितिन मांगलिक थे। सर्वप्रथम शहर के सबसे ऊँचे झंडे पर सामूहिक रूप से 20 लायंस क्लब के प्रतिनिधि एवं अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं प्रत्येक क्लब द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। जिसमें सामाजिक जागरूकता देने वाले सन्देश थे।
कार्यक्रम में संजीव निगोटिया, ज्योति अग्रवाल आशा बालोदी, विनोद गुप्ता, हेमेंद्र तिवारी, साकेत गुप्ता, शिवशंकर अग्रवाल, ज़ुबैर रहमान, सुनील शर्मा, जेएस गुप्ता, रमेश श्रीवास्तव, रामकिशन सिंघल आदि उपस्थित रहे।