भाविप सहयोग शाखा द्वारा बहोड़ापुर तिराहे एवं शक्तेश्वर महादेव मंदिर पर झंडा वंदन सम्पन्न

Aug 16 2024

ग्वालियर। भारत विकास परिषद सहयोग शाखा ग्वालियर द्वारा 15 अगस्त को 78वें स्वतंत्रता दिवस पर सर्व प्रथम प्रात: 8.15 बजे बहोड़ापुर पुर तिराहे पर चल रहे अनवरत राष्ट्रगान में 534वें दिन भारत विकास परिषद के सुधीर अग्रवाल, अनूप अग्रवाल एवं अशोक गर्ग की उपस्थिति में झंडा वंदन कार्यक्रम हुआ। साथ ही प्रात: 11 बजे दिनेश कुमार अग्रवाल , श्यामलाल अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, पवन सिंघल, विकास गर्ग, राजकुमार गर्ग फतेह बाबा, श्रीमती सोनल अग्रवाल एवं भव्य अग्रवाल के साथ-साथ स्थानीय क्षेत्रीय गरीब बस्ती के बालक बालिकाओं के बीच बढ़े उत्साह के साथ झंडा वंदन कर लगभग स्कूल के 90 बच्चों को पानी की बोतलें और फल उपस्थित महानुभावों के द्वारा वितरित किये गए।
कार्यक्रम में  बीके  शर्मा,  नंदकिशोर अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, दिनेश कुमार अग्रवाल,महेंद्र कुमार गर्ग, किशनलाल गुप्ता, गोपालदास जैन, वेदप्रकाश मित्तल, ओमप्रकाश सिंघल, विशन गर्ग, रामनाथ अग्रवाल, कन्हैया लाल सिंघल, कैलाश चंद अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, अजय जैन, प्रमोद शर्मा, रविकुमार गर्ग, अनिल गोयल, चंद्र प्रकाश जैन, मुनब्बर खां, जगमोहन सक्सेना, प्रयाग सिंह तोमर आदि उपस्थित हुए। अंत में शाखा के रविकुमार गर्ग द्वारा उपस्थित जन समूह को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।