नवीन जिला न्यायालय भवन में न्यायाधीश पीसी गुप्ता ने किया ध्वजारोहण
Aug 16 2024
ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस पर नवीन जिला न्यायालय परिसर में प्रथम बार पूर्ण गरिमा व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवीन जिला न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीसी गुप्ता द्वारा ध्वजा रोहण कर सलामी ली तत्पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम में जिला मुख्यालय के समस्त न्यायाधीश, अधिवक्तागण, शासकीय अधिवक्ता,अभियोजन अधिकारी, जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिसकर्मी रहे मौजूद रहे। ध्वजा रोहण के पश्चात प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीसी गुप्ता ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। विदित हो कि नवीन न्यायालय भवन का लोकार्पण 10 मार्च 2024 को ही हुआ है तथा 19 जून 2024 से नवीन न्यायालय भवन में न्यायालयों ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया है, नवीन न्यायालय भवन में पहली बार स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









