संभागायुक्त खत्री ने राजस्व भवन में किया ध्वजारोहण

Aug 16 2024

ग्वालियर। ग्वालियर संभाग के आयुक्त मनोज खत्री ने राजस्व भवन में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया और भारत माता की जय एवं स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे भी लगाये। इस अवसर पर आयुक्त श्री खत्री ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभ कामनायें दी। 
जनसंपर्क कार्यालय में मधु सोलापुरकर ने तिरंगा फहराया 
संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में उप संचालक मधु सोलापुरकर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 
जिला पंचायत में अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह ने किया ध्वजारोहण 
स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंचायत परिसर में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। 
ध्वजारोहण के बाद जिला पंचायत परिसर में राखी का त्यौहार भी मनाया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने जिला पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधी। इसी तरह जिला पंचायत की महिला कर्मचारियों ने भी अधिकारियों-कर्मचारियों के रक्षा सूत्र बांधे।