महापौर डॉक्टर सिकरवार ने किया निगम मुख्यालय में ध्वजारोहण

Aug 16 2024

ग्वालियर। महापौर डॉक्टर शोभा सिकरवार ने 78वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन में ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर निगमायुक्त अमन वैष्णव सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
सभापति तोमर ने किया परिषद कार्यालय पर ध्वजारोहण
सभापति मनोज सिंह तोमर ने 78वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फूलबाग जलविहार स्थित परिषद कार्यालय में ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सचिव बृजेश श्रीवास्तव सहित निगम परिषद के सभी कर्मचारी एवं फायर ब्रिगेड व अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
ग्वालियर स्मार्ट सिटी कार्यालय में सीईओ माथुर ने तिरंगा फहराया
मोतीमहल स्थित ग्वालियर स्मार्ट सिटी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्साह पूर्ण माहौल में तिरंगा फहराया गया। ग्वालियर स्मार्ट सिटी की सीईओ श्रीमती नीतू माथुर ने कार्यालय परिसर मे ध्वजारोहण किया। इस मौके पर ग्वालियर स्मार्ट सिटी के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान किया गया। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।