कलेक्ट्रेट परिसर में जिले की पहली महिला कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने किया ध्वजारोहण

Aug 16 2024

ग्वालियर। भारतीय स्वाधीनता की 77 वी वर्षगाँठ के गौरवमयी अवसर पर ओहदपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में जिले की पहली महिला कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने किया ध्वजारोहण। 
इसके बाद सामूहिक राष्टगान हुआ। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार व टीएन सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
तिरंगा फहराने के बाद कलेक्टर श्रीमती चौहान ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कलेक्ट्रेट में आयोजित हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में नि:शुल्क कोचिंग में सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी भी शामिल हुए।