देशभक्ति के गीतों पर बच्चों ने दिखाया जोश
Aug 14 2024
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं संरचना समिति के संयुक्त तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पूर्व संध्या पर ग्वालियर की एक शाम राष्ट्र के नाम का देशभति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक आयोजन इंदरगंज चौराहे पर किया गया। आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय कट्टल ने बताया कि लश्कर पूर्व विधायक सतीश सिंह सिकरवार, पूर्व विधायक धनश्याम पिरोनिया पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, विजय गोयल, रमेश गोयल लल्ला उपस्थित थे।
इसमें प्रतिभागी एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य की प्रस्तुति मंच से प्रतिभागियों ने दी। आयोजन में 250 बच्चों ने मंच के माध्यम से 5 घंटे में अपनी अपनी प्रस्तुति दी। एक से बढक़र एक प्रस्तुति ने राह चलते लोगों को रूकने पर मजबूर किया आयोजन पूर्णत: निशुल्क रखा गया। भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









