एएमआई शिशु मन्दिर में कैंसर जागरूकता सैशन सम्पन्न

Aug 14 2024

ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा एएमआई शिशु मन्दिर में कैंसर जागरूकता सैशन सम्पन्न कराया गया। इस सत्र के प्रमुख वक्ता डॉ. रजत लोहिया (कैंसर सर्जन) द्वारा सभी प्रकार के कैंसर प्रमुखत बच्चेदानी के मुंह का कैंसर, स्तन कैंसर एवं मुंह व गले का कैंसर के विषय में से विस्तार बताया। उन्होंने कैंसर से बचाव डायग्नोसिस एवं उपचार के विषय में समझाते हुए टीन-एज ग्रुप से जुड़े हुए मुद्दों पर चर्चा करते हुए सत्र का समापन किया।
स्कूल के 20 छात्र-छात्राओं ने कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट ग्वालियर के कैम्पस में वृक्षारोपण करने के बाद डायरेक्टर डॉ. बीआर श्रीवास्तव से मिले। डॉ. बीआर श्रीवास्तव ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ये जो पेड़ आपने लगाया है वो आपका अपना है इससे मिलने के लिए बार-बार आते रहना। प्रिंसिपल श्रीमती सिंह ने धन्यवाद देते हुए टीम के सभी सदस्यों को उपहार स्वरूप पौधे भेंट किए।