युवा द्रढ़ निश्चय से हर कार्य कर सकता है:प्रहलाद भाई
Aug 14 2024
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रभु उपहार भवन माधवगंज में युवाओ के लिए सकारात्मक कार्य द्वारा युवा सशक्तिकरण विषय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रह्माकुमारीज केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके आदर्श दीदी एवं युवा प्रभाग के कार्य समिति सदस्य बीके प्रहलाद भाई एवं समाज सेवी अंकित शर्मा उपस्थित थे।
कार्यक्रम में बीके प्रहलाद ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओ को सकारात्मक कार्यो के लिए प्रेरित करना तथा सकारात्मकता के अभ्यास से आत्मविश्वास को बढाना है।
इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि युवाओ को निरंतर आगे बढने के लिए दृढ़ निश्चय की आवश्यकता होती है। दृढ़ निश्चय से युवा हर उस मुकाम तक पहुँच सकता है। जहाँ वह पहुंचना चाहता है। उन्होंने पांच पहलु भी बताये जिन पर युवाओं को ध्यान देने की आवश्यकता है। पहला स्वयं, दूसरा समाज, तीसरा पर्यावरण, चौथा स्वास्थ्य एवं पांचवां जीवन में मूल्यों की धारणा।
राजयोगिनी आदर्श दीदी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि युवा दोपहर के सूर्य की तरह तेजोमय है। उसके अंदर बहुत ऊर्जा होती है। उस पर दो तरह की जिम्मेदारी है एक बुजुर्गो की एक आने वाली पीढ़ी की इसीलिए युवाओ को अपनी उर्जा को सकारात्मक कार्यो में लगाना चाहिए और यह तभी संभव है जब हम परमात्मा की याद में रहते है और आध्यात्मिक विचारों से जुड़े रहते है परमात्मा ने इतना सुंदर जीवन दिया हैं। अंकित शर्मा ने शुभकामनायें देते हुए कहा कि मुझे यहाँ आकर सकारात्मक उर्जा मिलती है संस्थान का हर व्यक्ति युवा दिखाई देता है क्योकि सभी के चेहरों पर मुस्कान रहती है हर व्यक्ति अपने आप में विशेष है ऐसा समझे तो वह अपने जीवन को सुंदर बना सकता है
कार्यक्रम के अंत मे आदर्श दीदी ने सभी युवाओं को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कभी नशा न करने तथा समाज को नशा मुक्त करने में योगदान देने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में बीके सुरभि, बीके रोशनी, बीके पवन, बीके हर्षित, सौरभ, ध्रुव सहित अनेकानेक युवा शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









