माधव पुस्तकालय की जर्जर इमारत ढही

Aug 14 2024

ग्वालियर। बीती रात 1:40 बजे राम मंदिर स्थित माधव पुस्तकालय की वर्षों पुरानी जीर्णशीर्ण इमारत ढह गई। उसका एक हिस्सा पूरी तरह से जमीदोंज हो गया। गनीमत यह रही कि हादसा रात के समय हुआ। आज बुधवार को दोपहर 1 बजे तक नगर निगम का कोई भी अधिकारी-कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
आसपास के व्यवसाईयों का कहना था कि यह गिरी नहीं बल्कि इसे गिराया गया है। वर्ष 2011-12 में सडक़ चौड़ीकरण को लेकर इसे तोड़ दिया गया था तभी से यह इमारत वीरान सी पड़ी थी। इस वीरान पड़ी इमारत का स्थानीय व्यवसायी मूत्रालय के रूप में उपयोग करने लगे थे।