पुस्तकालय दिवस का किया आयोजन
Aug 13 2024
ग्वालियर। शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय ग्वालियर में पुस्तकालय विज्ञान के पितामह एसआर रंगनाथन के 132वें जन्म दिवस के अवसर पर लाइब्रेरियन डे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर शैवाल सत्यार्थी, भगवानस्वरूप चैतन्य को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।
शैवाल सत्यार्थी, भगवानस्वरूप चैतन्य, राकेश कुमार शर्मा एवं पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती और श्री रंगनाथन की चित्र को माल्यार्पण किया।
नेशनल लाइब्रेरियन्स डे के अवसर पर विवेक सोनी पुस्तकालय प्रबंधक ने बताया कि डॉ. रंगनाथन का जीवन बड़ा सरल, सहज़, सरस एवं सौय था। 6 वर्ष की उम्र में ही पिता का देहांत हो गया था। वह वर्ष 1924 में भारत की मद्रास यूनिवर्सिटी के प्रथम लाइब्रेरियन थे। वर्ष 1924 में पुस्तकालय विज्ञान का प्रशिक्षण प्राप्त करने लंदन गये। वह ब्रिटिश लाइब्रेरी सिस्टम को भारत में स्थापित करना चाहते थे। लंदन में उन्होंने 100 लाइब्रेरी का भ्रमण किया। 60 पुस्तकें लिखीं। 2000 आर्टिकल्स प्रकाशित वह भारत में पुस्तकालय विज्ञान सन 1925 लंदन से लाये।
इस अवसर पर पुस्तकालय के पाठक गण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र छात्राएं एवं पुस्तकालय का समस्त स्टाफ श्रीमती अनीता ओडिया, आकाश पाल, अनिल प्रताप सिंह, शिवम शर्मा, कमल चामडिय़ा, रामकुमार शर्मा उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









