12 लाख के गांजे सहित पांच तस्कर पकड़े
Aug 13 2024
ग्वालियर। क्राइम ब्रांच एवं पनिहार थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पांच तस्करों को पकडक़र उनके कब्जे से काजू के छिलकों के बीच छुपा कर रखा 12 लाख रुपए का गांजा पकड़ा है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
एसपी धर्मवीर सिंह को गत रात मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी। कि शिवपुरी की ओर से ग्वालियर तरफ आ रहे ट्रक में गांजे की खेप लाई जा रही है। इस पर एसपी द्वारा एएसपी सियाज केएम व गजेंद्र सिंह वर्धमान को उक्त तस्करों को पकडऩे का बोला। इसके बाद डीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं चंद्रभान सिंह चढार के मार्गदर्शन में पनिहार थाने की टीम को हाईवे पर वाहन चेकिंग में लगा दिया।
इसी दौरान शिवपुरी की ओर से आ रहे ट्रक को चेकिंग कर रहे जवानों ने रुकने का इशारा किया, तो उसके ड्राइवर ने स्पीड बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस टीम भी उसके पीछे लग गई, जिसने कुछ दूरी पर घेराबंदी करते हुए उक्त ट्रक को रुकवा लिया
जिसमें सवार पाच लोगों से जब पुलिस ने पूछा कि ट्रक में क्या जा रहा है, तो वह कहने लगे कि काजू के छिलके भरे हुए हैं। पुलिस द्वारा ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें काजू के छिलकों के बीच छुपाकर रखा हुआ करीब 12 लाख रुपए कीमत का लगभग डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा पकड़ा गया ट्रक ग्वालियर से ही रजिस्टर्ड है।
वहीं ट्रक में सवार गोपाल पुत्र बृजेश शर्मा 19 वर्ष निवासी गोहद जिला भिंड, रामू पुत्र कुबेर सिंह तोमर 27 वर्ष निवासी खडियार जिला मुरैना, सद्दाब अंसारी पुत्र संतार अंसारी 27 वर्ष निवासी खटीककूडा थाना वाह जिला आगरा, शिवम पुत्र मुकेश गहिरवार 26 वर्ष निवासी गजौर्रा थाना वाह जिला आगरा एवं रवि यादव पुत्र कायम सिंह यादव 26 वर्ष निवासी राटौली थाना पडौरा जिला आगरा को पकड़ा हैं।
पुलिस द्वारा पकड़े गए तस्करों से की गई पूछताछ में उन्होंने यह गांजा उड़ीसा से लाना बताया है। आरोपियों के मुताबिक वह शहर में ही किसी सोनू शर्मा को यह मादक पदार्थ की खेप देने वाले थे। जिससे अब सोनू शर्मा की प्रोफाइल पता करने के साथ ही उसकी तलाश में जुट गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









