यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन के विजय अध्यक्ष, रामनारायण सचिव बने
Aug 13 2024
ग्वालियर। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन की वर्ष 2024-27 के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर संस्था सचिव रामनारायण मिश्रा द्वारा वर्ष 2021-24 तक की अवधि में संस्था द्वारा किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद अध्यक्ष विजय गर्ग, उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, सुनील राय, चेयरमैन शैलेंद्र माहौर तथा कोषाध्यक्ष गौरव सिंघल निर्विरोध निर्वाचित हुए। सचिव पद के लिए रामनारायण मिश्रा पुन: मनोनीत हुए। साथ ही संगठन सचिव द्वय सुनील सोनी एवं सतीश अग्रवाल तथा संयुक्त सचिव दुर्गेश चौरसिया, संजू कुरुसानी को बनाया गया।
नवीन कार्यकारिणी के 12 सदस्यों मे चार महिला सदस्य श्रीमती मंजू मजूमदार, श्रीमती नीलम सिंघल, श्रीमती अल्पना सिंघल, श्रीमती नीरू दीक्षित को भी स्थान प्रदान किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









