हम फाउण्डेशन भारत द्वारा आयोजित 2 मिनिट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान का सम्मान को 4 वर्ष पूर्ण

Aug 13 2024

ग्वालियर। हम फाउण्डेशन भारत मध्य प्रदेश मध्य भारत प्रांत शाखा समर्पण ग्वालियर द्वारा जनकगंज स्थित हनुमान चौराहे पर राष्ट्रगान का आयोजन प्रतिदिन प्रात 8 बजे पिछले 4 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। राष्ट्रगान प्रसारण के राष्ट्रीय संयोजक दिनेश शुक्ला ने बताया कि 4 साल कंप्लीट होकर राष्ट्रगान सारणी प्रसारण ने पांचवें वर्ष में प्रवेश किया है।
इसी क्रम में राष्ट्रगान स्थल हनुमान चौराहा पर एक आयोजन रखा इसमें मुख्य अतिथि मेजर बलराज 3एमपी बटालियन (आर्मी), विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, मोहित जाट वार्ड 41, संजीव पोतनीश  वार्ड 40, अजय ममता तिवारी वार्ड 42 एवं जनकगंज थाना प्रभारी दीपेंद्र कुमार चौहान एवं मनोज मुटाटकर व लक्ष्मीबाई स्मारक विद्यालय पीजीबी स्कूल के छात्र एवं छात्राएं व अन्य कॉलेजों की एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर शाखा से संजय सिंह भदोरिया, दिनेश शुक्ला, मुकुंद लघाटे, संजय प्रजापति, बीके तिवारी, जितेंद्र शर्मा, मुन्ना सिंह, डॉ. शर्मा, किशन तोमर, प्रवीण गुप्ता, अतुल कवीश्वर, श्रीमती किरण भदौरिया, डॉ. मिथलेश बघेल, सुश्री अर्चना शर्मा, श्रीमती वीणा शर्मा, श्रीमती जयंती पाल आदि उपस्थित रहे।