सनातन धर्म मंडल के नवीन पदाधिकारियों ने ली शपथ

Aug 13 2024

ग्वालियर। सनातन धर्म मंडल की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण चक्रधर सभागार में हुआ। अध्यक्ष विजय गोयल एवं प्रधानमंत्री रमेशचंद्र गोयल ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी अपना दायित्व ग्रहण करने के साथ ही अपना कार्यभार शुरू कर रही है। 
अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल, संयुक्त अध्यक्ष हरिशंकर सिंघल, संयुक्त प्रधानमंत्री राजेश बंसल, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, कोषाध्यक्ष राकेश बंसल, सह कोषाध्यक्ष नरेंद्र मंगल, स्वास्थ्य मंत्री संदीप वैश्य, शिक्षा मंत्री नारायण बृजवासी, धर्ममंत्री रविंद्र सिंघल, समाज कल्याण मंत्री मोहनलाल अग्रवाल, आंतरिक लेखा परीक्षक मनोज सांघी सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने भगवान चक्रधर के सामने शपथ ग्रहण की। 
शपथ ग्रहण के बाद सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें जन्माष्टमी की तैयारीयो एवं मंदिर की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।