कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेगी

Aug 12 2024

ग्वालियर। कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनूप जौहरी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें 15 अगस्त के दिन आजादी की 77वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर फूलबाग से विकलांग जनों द्वारा तिरंगा यात्रा प्रारम्भ होकर लक्ष्मीबाई रोड पड़ाव चोराहा से होते हूऐ वापस फूलबाग स्थित गांधी प्राणी उद्यान पर ही समापन पर मिष्ठान वितरण किया जाएगा।