लॉयंस क्लब ग्वालियर-अनुभूति का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Aug 12 2024

ग्वालियर। लॉयंस क्लब ग्वालियर अनुभूति का शपथ ग्रहण समारोह  होटल गोल्ड इन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिवानी से पधारे सुनील अरोरा थे। इस अवसर पर क्लब के एसके जैन, डॉ आशुतोष वशिष्ठ, सुनील गोयल, अनुपम तिवारी, अजय चोपङा, रानी अग्रवाल, रुचिका, हेमलता दुबे सहित विभिन्न जेडसी तथा पीजेडसी, विभिन्न चैप्टर से पधारे अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित रह कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
चैप्टर अध्यक्ष द्वारा सभा प्रारंभ की घोषणा के बाद मीनाक्षी गोयल द्वारा सभी अतिथियों का शाब्दिक स्वागत करते हुए पिछले कार्यकाल में किये गये कार्यों का वर्णन किया गया। सुनील गोयल द्वारा नवीन सत्र हेतु बोर्ड मेम्बर को शपथ दिलाई गई। नवीन अध्यक्ष कमल किशोर गुप्ता द्वारा नवीन बोर्ड द्वारा ली गई जिम्मेदारी व शपथ को स्वीकार कर आगामी वर्ष में क्लब द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों से सदन को अवगत कराया गया। मीनाक्षी गोयल, कमल किशोर अग्रवाल व अशोक शर्मा का उपवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।