एशियन आर्म रेसलिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे हरीक्षागढ़ी के राज भदौरिया

Aug 12 2024

ग्वालियर। हरीक्षागढ़ी, मेहगांव निवासी धर्मेंद्र भदौरिया के सुपुत्र राज भदौरिया एशियन आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में चंबल क्षेत्र का नाम रोशन करने जा रहे राज भदौरिया ने भिण्ड आर्म रेसलिंग के अध्यक्ष चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया एवं संकल्प जताया कि वे एशियन आर्मस रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत की विजय पताका फहराएंगे। चौ. मुकेश सिंह ने उनकी विजयश्री के लिए चंबलवासियों की ओर से शुभकामनाएं दीं। 
चौ. मुकेश सिंह ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता 19 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच मुंबई में होगी। राज भदौरिया 18 अक्टूबर को ग्वालियर से रवाना होंगे। राज भदौरिया आर्म रेसलिंग के स्टेट चैंपियनशिप विजेता हैं तथा राष्ट्रीय स्तर पर उनकी चतुर्थ रैंक है। वे वल्र्ड चैंपियन मनीष कुमार से ट्रेनिंग ले रहे हैं। गौरतलब है कि भारत में आर्म रेसलिंग को बॉलीवुड के जाने माने स्टार प्रोत्साहित कर मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं, इनमें प्रीति झिगयानी, सुनील शेट्टी और ग्रेट खली जैसे कई बड़े नाम हैं।