आलोक चौरे बलाघाट जिले के अजाक्स जिलाध्यक्ष बने

Aug 12 2024

ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य ने वर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम परते की अनुशंसा पर शा. उत्कृष्ट विद्यालय बैहर जिला बालाघाट के प्राचार्य आलोक चौरे को अजाक्स का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अजाक्स के प्रांतीय महासचिव राजवीर अग्निहोत्री ने बताया कि आलोक चौरे सामाजिक सद्भाव एवं सामाजिक एकता को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए संगठनात्मक समस्त गतिविधियों को संचालित करना सुनिश्चित करेंगे। श्री चौरे ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि में प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य के याथ मिलकर संगठन को शसक्त बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करूँगा।
आलोक चौरे को बधाई देने वालों में प्रवीण मेश्राम, बीआर मेश्राम, एनपी रामटेके, इंजी. महेंद्र कौशल, इंजी. राजवीर सिंह राजे, डॉ. अनिल अर्गल, वृंदावन लुड़ेले, विजय सिंघानिया, मुरारीलाल लिथोरिया, आरबीएस धारिया, पुत्तु सिंह परिहार आदि शामिल है।