सावन के चौथे सोमवार को भक्तों ने भगवान शिव का किया जलाभिषेक

Aug 12 2024

ग्वालियर। सावन के चौथे सोमवार को मंदिरों और शिवालयों के द्वार रात 12 बजे से ही महादेव के दर्शन करने के लिए खोल दिए गए थे। वहीं गुप्तेश्वर महादेव के पुजारी द्वारा पूजा अर्चना कर गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक किया गया। इसके उपरांत मंदिरों में आने वाले सैकड़ो भक्तों ने भगवान गुप्तेश्वर महादेव पर जल और बेलपत्र चढ़ाकर पूजा अर्चना की। गुप्तेश्वर मंदिर शहर के गोल पहाडिय़ा इलाके में पहाड़ी पर है। यह प्राचीन मंदिर है और यहां पहुंचने के लिए सैकड़ों को सीढिय़ां चढऩी पड़ती हैं। 
शहर में शिव भक्तों की सबसे ज्यादा भीड़ अचलेश्वर, गुप्तेश्वर, कोटेश्वर और चकलेश्वर, हजारेश्वर मंदिर पर रहती है। साथ ही ग्वालियर के देहात के भितरवार में स्थित धूमेश्वर धाम पर भी सावन के हर सोमवार को मेला लगता है। यह मंदिर ग्वालियर शहर से करीब 75 किलोमीटर दूर देहात में है।