रोटरी क्लब ग्वालियर वीरांगना ने ली शपथ

Aug 11 2024

ग्वालियर। रोटरी क्लब ग्वालियर वीरांगना के वर्ष 2024 25 के शपथ ग्रहण का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. बीआर श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, हरीश श्रीवास्तव, वीरेंद्र गंगवाल, आरएस राठी, गीता अग्रवाल, रंजीता जैन और रेखा श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित करके किया। 
पूर्व अध्यक्ष सुनीता तोमर ने क्लब रिपोर्ट पढ़ी मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित रेखा श्रीवास्तव को कॉलर एक्सचेंज कराई एवं इंस्टॉलेशन ऑफिसर ने उन्हें और नए बोर्ड को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन रेखा अग्रवाल और रेखा गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में डॉ. कला जाजू, सुनीता खंडेलवाल, नीता गर्ग, कमलेश शर्मा, राजलक्ष्मी गुप्ता, ममता वालिया, सपना खंडेलवाल, प्राथना लहारिया, रजनी चौबे, कंचन आहूजा, स्नेहलत, ऋतु सलूजा, अंकिता चिरौलिया आदि सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार आरती दुआ ने दिया।