एआईडीएसओ ने हरिसिंह, दर्शन सिंह को श्रदांजलि दी
Aug 11 2024
ग्वालियर। शहर के शहीद छात्र नेता हरिसिंह, दर्शन सिंह के शहादत दिवस के उपलक्ष में एआईडीएसओ जिला इकाई द्वारा शहर भर व आसपास के गाँव के स्कूलों को मिलाते हुए छात्र सम्मलेन आयोजित किया गया।
26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। उसी के कुछ महीने के बाद आजाद देश की सरकार द्वारा फीस वृद्धि की गई इसके खिलाफ हजारो छात्रों ने आंदोलन किया। छात्र अपनी बात कहने के लिए जुलूस के रूप मे एमएलबी कॉलेज से मोती महल प्रशासन के पास जा रहे रहे थे। तभी पुलिस द्वारा जुलूस पर गोली चलाई गई। जिसके चलते दो छात्र नेता हरिसिंह, दर्शन सिंह गोली लगने से शहीद हो गए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और परिचर्चा के माध्यम से आजादी आंदोलन के शहीदों एवम् आजादी के बाद शहीद हुए छात्र नेता हरि सिंह और दर्शन सिंह को श्रदांजलि दी गई। साथ ही उनके सपनों के भारत और वर्तमान शिक्षा समस्याओं की स्थिति पर विमर्श करने के लिए यहाँ सेंकड़ो की संख्या में छात्र इकठ्ठे हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









