आर्यिका पूर्णमति माताजी का 36वां दीक्षा दिवस आराधना महोत्सव के रूप में मनाया

Aug 11 2024

ग्वालियर। आर्यिका पूर्णमति माताजी का 36वां दीक्षा दिवस सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित साक्षी एंक्लेव परिसर में मनाया गया, जिसमें देश भर के सैकड़ो गुरु भक्त शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, ग्वालियर पूर्व के विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार उपस्थित थे। उन्होंने माताजी के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया! 
 नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा  इस बार ग्वालियर के उपनगर मुरार को अपने चातुर्मास के लिए चयन करके माताजी ने हम सभी पर उपकार किया है, धर्म हमें ईश्वर को प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करता है, पूज्य माताजी के सत्संग से जैन धर्म के सिद्धांतों का अनुशरण करने वाले इसका लाभ लेंगे। इस अवसर पर चातुर्मास कमेटी के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से माताजी के चरणों में श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
 इस अवसर पर राग से वैराग्य नृत्य नाटक में दिखाया कि नेमि कुमार की बारात वधु राजुल के द्वार पर आई तो उन्हें पशुओं की चीख सुनाई दी, उन्हें बताया गया कि इन पशुओं का बरातियों के भोजन हेतु बंद किया जाएगा, यह सुनते ही उन्हें वैराग्य हो गया, और वह गिरनार पर्वत की और तपस्या करने चले गए, उनके पीछे-पीछे चलते हुए वधू राजुल ने भी आर्यिका दीक्षा धारण कर ली।
 गुरु बनाने के साथ स्वयं को एक अच्छा शिष्य बनना होगा: माताजी
इस अवसर पर आज का पूर्णमति माताजी ने दीक्षा महोत्सव पर आयोजित धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन मेरे गुरु ने मुझ पर असीम उपकार किया था, जिन्होंने मुझे शिष्य के रूप में स्वीकार किया, उन्होंने कहा कि गुरु से मिलते समय अपने अहंकार के नाग को फन मत फैलाने दो, प्रभु और गुरु के सामने काहे का अहंकार, गुरु बनाने के साथ स्वयं को एक अच्छा शिष्य बनना होगा। अपने जीवन की नैया गुरु के हवाले कर दो, और गुरु के प्रति अटूट श्रद्धा  बनाकर रखो, तो निश्चित ही जीवन को एक सद राह मिलेगी।