दो मिनिट राष्ट्र के नाम कार्यक्रम के छ: वर्ष पूर्ण, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन
Aug 11 2024
ग्वालियर। भारत विकास परिषद की शाखा समर्पण द्वारा दो मिनिट राष्ट्र के नाम कार्यक्रम के छ: वर्ष पूर्ण होने पर देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम सम्मान समारोह का आयोजन महाराज बाड़े पर किया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि एसडीएम डॉ नरेश यादव, विशिष्ट अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष अमित जैन, राष्ट्र गान संयोजक अरविंद दूदावत, कार्यक्रम संयोजक व राष्ट्रगान प्रभारी संजय धवन एवम अध्यक्षा रीजनल महासचिव सुधीर अग्रवाल ने की। कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र प्रेमी व आभार शाखा अध्यक्ष गुलाब प्रजापति ने व्यक्त किया।
सर्वप्रथम अतिथियों ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात आरुण्या सोनी ने श्री गणेश वंदना पर प्रस्तुति दी साथ ही उपस्थित बच्चों ने देशभक्ति गानों पर बारिश में मनमोहक प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर डॉ नरेश यादव ने कहा की शाखा समर्पण द्वारा लोगो को जागरूक करने लिए अच्छा प्रयास किया है। समर्पण शाखा द्वारा दो मिनिट राष्ट्र के नाम कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं जिनकी मेहनत और लगन से आज छ: वर्ष पूर्ण हुए है।
राष्ट्रगान क्रार्यक्रम को 6 वर्ष पूर्ण होने मे शासन प्रशासन, मीडिया ओर ग्वालियर वासियों का सहयोग रहा है। तत्पश्चात हस्त शिल्प विकास निगम के डीसी तिवारी, पत्रकार विनय अग्रवाल, कर्ण मिश्रा, राजेंद्र झा, बेटी बचाओ अभियान के लिए डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी, इशरो की सदस्य रही मेकेनिकल इंजीनियर मोनिका निगम सहित राष्ट्रगान समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पी डी मिश्रा, गिरिश अग्रवाल, पंकज शर्मा, महेश धीमान, कमल कान्त, अर्चना मिश्रा, अशोक शर्मा, लालाराम रजक, पन्नालाल निरंकारी, अशोक पमनानी, अंजली रजक, मधु धवन, पूजा अरोरा, ओमप्रकाश शर्मा, सुरेश अरोरा, महेश जयसवाल, प्रकाश राव, नरेन्द्र शिवहरे, बंसत कोडेला, आकाश प्रदीप लक्षणे, नरेंद्र शर्मा, शिखा सोनी, नुपुर गोयल आदि सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









