मृत्यु भोज बंद हो, जैन महिला परिषद की जागरूकता पहल

Aug 10 2024

ग्वालियर। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद ग्वालियर शाखा ने सावन के तीज त्योहार के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें हरियाली तीज, मित्रता दिवस, स्वतंत्रता दिवस जैसे प्रमुख त्योहारों का जश्न मनाया गया। यह आयोजन रेशम तारा रिजॉर्ट में आयोजित हुआ, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ मनोरंजक खेल और गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर परिषद की अध्यक्ष ममता पाटोदी ने मृत्यु भोज बंद हो जागरूकता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने इस मुद्दे पर बैनर का विमोचन केंद्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों से करवाया और समाज से अपील की कि मृत्यु भोज न खाएं और न खिलायें।
कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ मानसून हाउजी और पूल पर गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। परिषद की सचिव मोना काला ने जुलाई माह में किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन पायल जैन के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। 
सभा में माधवी शाह, ऊषा गोधा, मधु बडज़ात्या, शरद जैन, चंदा अजमेरा, ज्ञानेश्वरी जैन सहित लगभग 125 सदस्य उपस्थित थे। सभी ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और मृत्यु भोज बंद हो अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
कार्यक्रम संयोजिका नविता जैन, आयुषा जैन, संगीता गंगवाल, नीलिमा छाबड़ा, संगीता पांड्या, श्वेता टोंग्या, अंजली जैन, अमिता जैन, अलका जैन, अर्चना बोहरा ने सावन के गीतों पर सामूहिक डांस किया