शहीद हरि सिंह, दर्शन सिंह को किया नमन

Aug 09 2024

ग्वालियर। महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में 9 अगस्त 1950 की गोली कांड में शहीद हुए हरिसिंह एवं दर्शन सिंह की प्रतिमा पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम गौतम ने माला अर्पण कर उनकी शहादत को नमन किया। 
 प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम गौतम ने इस अवसर पर बताया कि महाविद्यालय में स्टेट की मांग को लेकर छात्रों के हित में आंदोलन किया गया था। जिसका नेतृत्व छात्र नेता हरि सिंह एवं दर्शन सिंह ने किया था।
उनकी शहादत को महाविद्यालय परिवार नमन करता है। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार एवं महाविद्यालय के पूर्व छात्रों ने भी शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।