ग्रहों को मजबूत करना है तो करें पार्थिव शिवलिंग पूजा: घनश्याम शास्त्री
Aug 09 2024
ग्वालियर। जयेंद्रगंज रोशनी घर स्थित ऊर्जा सरकार मंदिर में भागवत आचार्य पं. घनश्याम शास्त्री महाराज बताते हैं कि श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग पूजा का बड़ा महत्व है। जो पार्थिव शिवलिंग बनाकर विधिवत पूजन अर्चना करता है, वह दस हजार कल्प तक स्वर्ग में निवास करता है। शिवपुराण में लिखा है कि पार्थिव पूजन सभी दुखों को दूर करके सभी मनोकामनाएं पूर्ण करता है। यदि प्रतिदिन पार्थिव पूजन किया जाए तो इस लोक तथा परलोक में भी अखण्ड शिव भक्ति मिलती है आगे शास्त्री जी ने बताया कि मिट्टी के शिवलिंग को पार्थिव शिवलिंग कहा जाता है।
श्रावण मास में पार्थिव शिव उपासना के साथ राशि के स्वामी ग्रह को प्रबल बनाकर शिव कृपा से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि सरलतापूर्वक से पाई जा सकती है। इस अवसर पर तृप्ति भटनागर, आशी प्रतिभा, श्याम श्रीवास्तव आदि उपस्थिति रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









