जैन मिलन महिला नेमीनाथ शाखा ने हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम किया आयोजित

Aug 09 2024

ग्वालियर। जैन मिलन महिला नेमीनाथ शाखा दाना ओली की ओर से आयोजित किए गए हरियाली तीज उत्सव का कार्यक्रम नई सडक़ स्थित गुरु कृपा रेस्टोरेंट में महिलाओं ने एक साथ मिलकर हरियाली तीज उत्सव धूमधाम के मनाया।  
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि हरियाली उत्सव का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनीता जैन, प्रीति जैन, सुमन जैन, सोनल जैन, सारिका जैन, संजू जैन के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया।
 अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम की संयोजिका रेखा जैन निधि जैन, रेशमा जैन, रूबी जैन, विनीता जैन, हेमा जैन, उषा जैन, रूबी जैन, प्रमिला जैन, निशा जैन, रेनू जैन मीनू जैन ने हरियाली नृत्य सामूहिक रूप से बन्ना रे बाग में झूल डाल... ओर काले चश्मा लगाकर बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस किया तो सभागार में तालियां गडग़ड़ाहट से गूंज गया। संस्था की श्रीमती वंदना जैन, श्रीमती नीलम जैन एवं अनिता जैन ने अतिथिओ एवं सदस्यो का तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया। संचालन रेखा जैन और निधि जैन ने किया।
महिलाओ के हाथों में मेहंदी रचे हाथ, सखियों का साथ, सावन  गीतो पर ..झूला तो पड़ गये अनमुआ की डाली पे...आओ सहेली सावन के झूले झूले...मेरा मन तरसा रें, पानी क्यूं बरसा रें... मेघा रे मेघा रें...सावन के गीतों ग्रीन ड्रेस कोट में सोलह श्रृंगार कर डॉस कर उत्सव का मजा दोगुना कर दिया।