जैन महिला परिषद ने हरियाली तीज उत्सव मनाया, नेहा चौधरी बनीं हरियाली क्वीन
Aug 09 2024
ग्वालियर। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद शाखा नया बाजार द्वारा हरियाली तीज उत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर सभी बहनों ने हरे रंग के परिधान, हरी चुनरी और लहरिया पहनकर उत्सव की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता और परिषद की डॉ. आदर्श दीवान द्वारा किया गया। स्वागत भाषण परिषद की अध्यक्ष राखी जैन द्वारा दिया गया, जिन्होंने सभी अतिथियों का शब्दों एवं माल्यार्पण से स्वागत किया।
सभी बहनों ने झूला झूलते हुए सावन के गीत गाए और वातावरण को हरियाली और खुशियों से भर दिया। मंगलाचरण का कार्य आशी जैन और अंशिका जैन ने किया, जिससे कार्यक्रम की शुरुआत शुभ एवं पवित्र वातावरण में हुई।
हरियाली क्वीन प्रतियोगिता में नेहा चौधरी को हरियाली क्वीन के खिताब से नवाज़ा गया, जबकि निशि मनी जैन और रीना जैन रनर-अप रहीं। भुट्टे से बने व्यंजन प्रतियोगिता में प्रियंका जैन, अंजलि जैन और रीना जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से, परिषद की केंद्रीय एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अंगूरी जैन के सौजन्य से सभी उपस्थित पदाधिकारियों और बहनों को पौधे वितरित किए गए। मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह के रूप में औषधीय पौधे भेंट किए गए, जिसमें तुलसी, मीठी नीम आदि के 100 पौधे शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









