नागपंचमी पर नागदेवता की पूजा कर की सुख-समृद्धि की कामना

Aug 09 2024

ग्वालियर। शुक्रवार को शहर भर में नागपंचमी पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के नागदेवता के मंदिरों में श्रद्धालुओं का उमडऩा प्रारंभ हो गया जो देर रात तक अनवरत रूप से जारी रहा। भक्तों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन ने भी व्यापक प्रबंध किए ताकि भक्तों को आराधना में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। घरों में भी नागपंचमी पर्व पर गृहणियों ने पकवान बनाए तथा नागदेवता को भोग लगाया।
शहर के छत्री मंडी स्थित नागदेवता मंदिर के अलावा ट्रान्सपोर्ट नगर स्थित अमर पे्रम मंदिर पर नागपंचमी के अवसर पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगना शुरू हो गई।
भक्तों ने श्रद्धाभाव के साथ नागदेव की पूजा-अर्चना की और घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भक्तों की सुविधा के लिए मंदिरों पर विशेष इंतजाम किए गए ताकि भक्त सुविधाजनक तरीके से नागदेवता की पूजा-अर्चना कर सकें।
नागपंचमी के अवसर पर नागदेवता के मंदिरों पर सुबह से ही विािन्न अनुष्ठान प्रारंभ हो गए और दिनभर मंदिरों पर भंडारे आयोजित किए गए जिसमें भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया। 
नागपंचमी के अवसर पर सुबह से ही घरों और बाजारों में सपेरा पहुंचना प्रारंभ हो गए। लोगों ने श्रद्धाभाव के साथ नागदेवता के दर्शन किए तथा अपनी श्रद्धाअनुसार दानपुण्य किया।