श्रीमद् भागवत कथा का उद्देश सिर्फ जनकल्याण: शिल्पा डोगरा
Aug 08 2024
ग्वालियर। गौरवशाली सामाजिक संस्था विगत पांच वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में जरूरतमंदों की मदद के लिए कार्य करती आ रही है। लेकिन लोगों के साथ जुडऩे और धर्म लाभ के लिए संस्था द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आगामी माह में 11 सितंबर को किया जाना तय हुआ है। श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियों के लिए संस्था ने भागवत कथा की एक समिति अलग से गठित की है। यह जानकारी संस्था कार्यालय में हुई बैठक के बाद संस्था की अध्यक्ष एड शिल्पा डोगरा ने दी।
श्रीमद् भागवत कथा के बारे में जानकारी देते हुए संस्था की अध्यक्ष शिल्पा डोगरा ने बताया कि गौरवशाली सामाजिक संस्था की और से भागवत कथा का आयोजन आगामी माह 11 सितंबर में किया जाना है, जिसके लिए संस्था अध्यक्ष द्वारा एक समिति अलग से गठित की गई जिसमे संस्था के पदाधिकारियों के साथ साथ अलग से संस्था को मार्गदर्शन और सहयोग करने वालो को विभिन्न पदों सहित दायित्व सौपे गए। समिति का नाम गौरवशाली श्रीमद् भागवत कथा सेवा समिति होगा।
श्रीमद् भागवत कथा के दौरान विभिन्न कार्यक्रम जेसे स्वास्थ्य शिविर, पत्रकार सम्मान, आदि जनकल्याण कार्य भी किए जायेंगे। श्रीमद् भागवत कथा में सुप्रसिद्ध पंडित घनश्याम शास्त्री व्यास पीठ से कथा का रसमयी वाचन करेंगे। बैठक में भागवत कथा की तैयारियों को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा हुई।
श्रीमद् भागवत कथा के लिए गठित में समिति डा जितेन्द्र सिंह राजावत संरक्षक, श्रीमती तृप्ति भटनागर संयोजक, श्याम श्रीवास्तव सह संयोजक, कु शिल्पा डोगरा अध्यक्ष, दिनेश शर्मा उपाध्यक्ष, नरेंद्र चव्हाण उपाध्यक्ष, यशपाल कपूर स्वागत प्रभारी, इंजी विजय शर्मा कोषाध्यक्ष, श्रीमती रीता डोगरा सह कोषाध्यक्ष, वासुदेव मिश्रा सचिव, नितिन डोगरा, कार्तिक रोहिरा, सुनील करण, आदित्य भार्गव आदि सह सचिव, लोकेंद्र भार्गव प्रवक्ता, हरीओम शर्मा मीडिया प्रभारी, ईश्वर चंद्र शाक्य सोशल मीडिया प्रभारी, श्रीमती रानी गौड़, श्रीमती लक्ष्मी करण, श्रीमती पिंकी कुशवाह, ऊषा बाथम, रेखा गंभीर ,अंजली नरवरिय (उक्त महिला टीम पर प्रचार, कलश यात्रा, स्वागत, प्रसाद वितरण आदि जिम्मेवारी रहेंगी)
बैठक की अध्यक्षता इजी विजय शर्मा ने की और बैठक में भगवताचार्य पंडित घनश्याम दास शास्त्री, संस्था के सभी संरक्षक, पदाधिकारी एवम डा जितेन्द्र सिंह राजावत, तृप्ति भटनागर, श्याम श्रीवास्तव, हरिओम शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









