सनातन धर्म मंदिर में हिंडोला उत्सव प्रारम्भ

Aug 08 2024

ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में गुरूवार से हरियाली तीज से हिंडोला उत्सव भगवान चक्रधर के झूलों के साथ प्रारम्भ हो गया। प्रधानमंत्री महेश नीखरा ने बताया भगवान चक्रधर एवं गिरिराजधरण के लिए आम, अशोक, कदंब, मोरछड़ी, चमेली के पत्तों से झूले तैयार किए गए हैं। मुख्य पुजारी पण्डित रमाकांत शास्त्री ने भगवान चक्रधर का मोरपंखी पगड़ी, कंठा, मोतियों एवम पुष्प मालाओं से मनमोहक श्रृंगार किया।
उल्लेखनीय है सनातन धर्म मंडल में हिंडोला उत्सव ब्रज मंडल की परम्परा के अनुरूप हरियाली तीज पर्व से प्रारम्भ होकर श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन तक मनाया जाता है। 
एक आकर्षक झूले में लड्डू गोपाल सहित राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न चारों भाइयों को विराजमान किया गया है। जिसे भक्त लोग भी झुला सकते हैं। भक्तों ने ब्रज भक्ति से ओतप्रोत श्रावण झूले के भजन ठाकुर जी को सुनाए। आरती के उपरांत भक्तों को घेवर का प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर महेश नीखरा, राजेश गर्ग, रविन्द्र गर्ग, ब्रजेश भुजंग, सन्तोष अग्रवाल, निजय मिश्रा सहित सभी भक्त उपस्थित थे।