महिला कांग्रेस द्वारा हरियाली तीज का कार्यक्रम मनाया

Aug 08 2024

ग्वालियर। महिला कांग्रेस द्वारा हरियाली तीज का कार्यक्रम जल विहार में मनाया। महिला कांग्रेस के अध्यक्ष मीनू परिहार ने सबको शुभकामना देते हुए संदेश दिया जिस तरह मानसून प्रकृति में लेकर आता है नया जीवन हरियाली तीज भी आप सभी की जिंदगी में लेकर आए नई शुरुआत, नए अवसर, ढेरों खुशियां. हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं। जिसमें सभी महिला पदाधिकारी बहने उपस्थित रही।