प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति अराजक: केके मिश्रा
Aug 08 2024
ग्वालियर। मध्यप्रदेश इन दिनों राजनैतिक अस्थिरता के दौर पर है। और पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति अराजक बन गई है। प्रदेश में लोकतंत्र की राह पर चल रहे लोगों पर दमन चक्र चलाया जा रहा है। मोहन सरकार केवल अपनी वाहवाही में लगी है। राज्य सरकार दो लाख पचास हजार करोड रूपये के कर्जे में डूबी है और फिजूलखर्ची के लिए 81 हजार 410 करोड रूपये का कर्जा और लिया जा रहा है।
यह बात मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार व वरिष्ठ कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने गुरूवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
प्रदेश मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने राजनैतिक विरोधियों को निपटाने के लिए वर्तमान विधायक के कहने पर प्रशासन के साथ मिलकर षडयंत्र रच रही है। इसी को लेकर लहार प्रशासन द्वारा पूर्व मंत्री के मकान की नपाई कराई गई वहीं उसे शासकीय भूमि पर बताकर तोडने का प्रयास भी किया जा रहा है।
मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था वाकई जो लोग खराब कर रहे हैं उनके विरूद्ध कडी कार्रवाई की जाए, लेकिन राजनैतिक विरोधियों के खिलाफ जो कृत्य किये जा रहे हैं वह निंदनीय है। केके मिश्रा ने सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट का हवाला देते हुये बताया कि दुष्कर्म के मामले में प्रदेश दूसरे नंबर पर है, बेरोजगारी में आगे है, वहीं लाडली बहनों के साथ भी दुव्यवहार व दुष्कर्म किया जा रहा है। इतना ही नहीं बुजुर्ग महिलाओं के साथ दुष्कर्म में भी प्रदेश आगे है।
पत्रकार वार्ता में देवेन्द्र शर्मा, आरपी सिंह, अशोक भदौरिया, धर्मेन्द्र शर्मा, महाराज सिंह पटेल, वीणा भारद्वाज आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









