वन मंडल द्वारा अवैध 100 क्विंटल लकडिय़ों से भरा वाहन जब्त
Aug 08 2024
ग्वालियर। ग्वालियर वन मंडल के अंतर्गत जोरासी चौकी के स्टाफ ने गत रात को सिकरौदा के पास हाईवे से आईसर कैंटर वाहन जप्त किया है। जिसमें देसी बबूल और नीम की अवैध रूप से लगभग 100 कुंतल लकड़ी भरी है। यह लकड़ी जिला भिंड के लहार से लाई जा रही थी और रातोरात ग्वालियर के गिरवाई क्षेत्र में सप्लाई होती। खैरियत रही की विभाग के एक मुखबिर ने ग्वालियर डीएफओ अंकित पांडे को खबर दे दी।
आनन फानन में ग्वालियर रेंज अधिकारी सुखदेव शर्मा सहित चौकी प्रभारी रामरूप परिहार को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अपने वरिष्ठ अधिकारी डीएफओ अंकित पांडे व रेंजर शर्मा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में सूचना के आधार पर ग्वालियर झांसी हाईवे सिकरौदा तिराहे पर वाहन क्रमांक यूपी 78 डीएन 3787 को पकड़ा। जिसमें देसी बबूल और नीम की लकडिय़ां भरी हुई थी। कार्रवाई से बचने के लिए लकडिय़ों को तिरपाल से ढककर लाया जा रहा था। वाहन चालक कोकसिंह बघेल निवासी चुरली भिंड संबंधित दस्तावेज या पंचनामा नहीं दिखा सका ना मौके पर टीपी पास प्राप्त हुआ।
वाहन चालक कोक सिंह ने बताया कि यह लकड़ी लहार के एक व्यापारी मनीष शर्मा के द्वारा ग्वालियर गिरवी क्षेत्र में सप्लाई करने के लिए भेजी गई हैं। गिरवई के तल्ली फैक्ट्री और आरा मशीनों पर रातों-रात सप्लाई होनी थी।
वन अधिकारी ने बताया कि यह एक बड़ा मामला है जिसमें बड़ी भारी मात्रा में बिना टीपी के अवैध लड़कियों की सप्लाई हो रही है। इसकी जांच करने के बाद और भी कुछ तथ्य सामने आएंगे। फिलहाल वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी कार्यवाहक वनपाल रामरूप परिहार, राजेंद्र शर्मा, मुंडे बाबा वन चौकी से निलेश पचौरी और वन चौकी जोरासी से अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









