रिमझिम बारिश का दौर जारी, गर्मी और उमस से लोगों को मिली राहत
Aug 08 2024
ग्वालियर। गुरुवार सुबह से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई थी। उसके बाद हल्की बूंदाबांदी से शुरू होकर तेज बारिश में बदल गई। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 6 अगस्त को एक बार फिर से सिस्टम एक्टिव हो गया है। जिस कारण 7 से 10 अगस्त तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
शहर में गुरुवार सुबह से आसमान में बादल मंडरा रहे थे। गत शाम को भी बारिश हुई थी, इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि गुरुवार को भी बारिश होगी और ऐसा ही हुआ। सुबह होते ही आसमान में तेज हवाएं चलने लगी थी और काले बादल भी मंडरा रहे थे, जो रिमझिम बारिश से शुरू होकर अचानक बारिश में बदल गए। बारिश होते ही सुबह की गर्मी और उमड़ से लोगों को बड़ी राहत मिली है। बारिश होने से शहर के आसपास की पहाडिय़ों पर स्थित झरनों ने अपना पहले ही मुंह खोल दिया है। अगर पिछले दो सप्ताह की बात करें तो शहर के लोग बारिश न होने के चलते गर्मी और उमस से लगातार बेहाल थे, लेकिन गत शाम और गुरुवार सुबह हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है।
मौसम विभाग के अनुसार एक नया सिस्टम एक्टिव हुआ है। 6 अगस्त से यह सिस्टम सक्रिय हुआ है। जिसका असर 7 अगस्त से 10 अगस्त के बीच अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। इस नए सिस्टम से मध्य के उत्तरी-पश्चिमी भाग में बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्वालियर में अगले 48 से 72 घंटे अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। जिससे लोगों को बढ़ते तापमान से भी राहत मिलने वाली है।
ग्वालियर में रिमझिम बारिश हुई है लेकिन तिघरा के कैचमेंट एरिया में बारिश होने से अब तिघरा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। तिघरा का जलस्तर 728.22 फीट पर बना हुआ है। जल्द ही ककैटो से पेहसारी होते हुए तिघरा में पानी शिफ्टिंग होकर आएगा जिसके चलते तिघरा डैम का जलस्तर भी बढ़ेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









