दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर ने मनाई हरियाली तीज
Aug 07 2024
ग्वालियर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, ग्रेटर ग्वालियर द्वारा हरियाली तीज का कार्यक्रम होटल वाईट सीजन लोहिया बाजार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रेमलता जैन, पार्षद मुख्य अतिथि एवं नीलम जैन समारोह गौरव के रूप में उपस्थित रहीं। संचालन सांस्कृतिक सचिव मधु जैन, मिनी जैन एवं नीता जैन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मृणालनी जैन द्वारा मंगलाचरण नृत्य से की गई। स्वागत नृत्य प्रियंका जैन, प्रियंका मणि जैन, मनीषी जैन, पूजा जैन, राधा जैन एवं हेमा जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद डांस ग्रुप कॉम्पटीशन आयोजित हुआ जिसमें रिचा जैन, ज्योत्सना जैन, अंशिता जैन, निधी जैन, प्रीति जैन, प्रियंका जैन, सोनल जैन, रेखा जैन, रूपेश जैन, प्रियंका जैन, सुरभि जैन, स्वाति जैन आदि ने भाग लिया।
35 महिलाओं ने हरियाली क्वीन कॉम्पटीशन में भाग लिया, जिसमें नंदनी जैन को हरियाली क्वीन से सम्मानित किया गया। बेस्ट मेकअप में मृणालनी मोहित जैन और बेस्ट लुक में सुरभि हिमांशु विजयी रहीं। सारिका जैन द्वारा गिफ्ट व्यवस्था, प्रीति, सारिका, अनिता जैन, सोनल जैन द्वारा स्वागत, और रेखा जैन द्वारा भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाई गई।
मुख्य अतिथि ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थापक की महिमा चौधरी, नीता जैन, अन्जू चौधरी, अमृता जैन, प्रियंका जैन, राखी जैन, सीमा जैन, दीपा जैन आदि उपस्थिति रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









