लायंस पार्क में मनेगा लायंस के पांचो रीजन का सामूहिक स्वतंत्रता दिवस समारोह

Aug 07 2024

लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233 द्वारा स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों क़ो लेकर एक बैठक जीवाजी क्लब में आयोजित की गई। जिसमे लगभग 20 क्लब द्वारा भागीदारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब सिटी के सुशील कटारे द्वारा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया की सभी क्लब सामूहिक रूप से फ्लैग पॉइंट, थीम रोड पर स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे और सुबह 10 बजे ध्वजारोहण करेंगे। साथ ही प्रत्येक क्लब अपनी अपनी सेवा गतिविधि करेंगे, और सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत सामाजिक संदेश देता हुआ नुक्कड़ नाटक प्रत्येक क्लब द्वारा किया जायेगा।
इस अवसर पर नितिन मांगलिक, सुधीर बाजपेई, राजेश बनवारी, सुनील शर्मा, ज़ुबैर रहमान, जेएस गुप्ता, रामकिशन सिंघल, शिवशंकर अग्रवाल, सीएस तोमर, मुकेश बिरोनिया, ाजेश बाटवानी, भूपेंद्र तोमर, वल्लभदास अग्रवाल, वंदना जाजू, राधिका विजयवर्गीय, नीलम अग्रवाल, प्रेरणा खंडेलवाल, संगीता अग्रवाल, मीनाक्षी जैन, अभिषेक भदौरिया, रमन सेठ, अंकुर अग्रवाल, साधना शांडिल्य राज शिवहरे, ज्योति अग्रवाल, सुमन मदान, आशा बालोदी, रजनीश नीखरा आदि उपस्थित रहें।