पुरस्कार वितरण समारोह में 160 बच्चे हूये पुरस्कृत
Aug 07 2024
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा आयोजित राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती समारोह के अवसर पर विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस आयोजन में शहर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
आयोजन की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि आयोजन में विजेता व उपविजेता रहे बच्चों का पुरस्कार वितरण समारोह 7 अगस्त बुधवार को दीनदयाल सिटी मॉल फ़ूड कोर्ट पर प्रात: 10:30 बजे किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि महेश कुमार सम्पादक दैनिक भास्कर, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक धनश्याम पिरोनिया भांडेर, अध्यक्षता पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता थी।
इस मौके पर महेश कुमार ने कहा कि आज बच्चों को कम से कम मोबाइल का इस्तेमाल करने की बात कही। उन्होंने बताया कि बच्चों का पढ़ाई की तरफ़ ध्यान कम हो रहा है ना बच्चे आजकल पेपर पढ़ रहे हैं और ना ही ज्ञान वर्धक मेगजीन मोबाइल के प्रति बच्चे ज्यादा एडवांस हो रहें।
समीक्षा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती समारोह में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हूयी विजेता व उपविजेता को पुरस्कार प्रदान किए गए बच्चो को प्रोत्साहन जरूरी है इससे मनोबल बढ़ता है। वहीं धनश्याम पिरोनिया ने सभी पुरूस्कार विजेताओ को बधाईयां प्रेषित की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









